नया नंगल की कंपनी में ब्लास्ट से एक की मौत

दुलैहड़—पंजाब राज्य के नया नंगल में स्थित पीएसीएल कंपनी में हुए ब्लास्ट के दौरान में ऊना जिला के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पंजाब राज्य का एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस ब्लास्ट में मृतक की पहचान राजिंद्र शर्मा (55) निवासी भड़ोलियां जिला ऊना के तौर पर हुई है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अजय कुमार निवासी भलड़ी पंजाब घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार कंपनी में तैनात दो लोग दोपहर करीब एक बजे पानी के टैंक को ठीक करने का कार्य कर रहे थे, लेकिन इस दौरान अचानक ही ब्लास्ट हो गया।  फायर बिग्रेड टीम ने आग को नियंत्रित किया गया। वहीं, पुलिस को भी सूचना मिलने पर मौका पर पहुंची। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ऊना के भड़ोलियां कलां का राजिंद्र शर्मा इस कंपनी में मेकेनिकल विभाग में कार्यरत था।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!