पंचरुखी-धर्मपुर में दो से रेप

खेल रही आठ साल की मासूम से 22 साल के युवक ने किया दुराचार

पंचरुखी — विकास खंड बैजनाथ के गांव में एक नाबालिग से रेप का मामला प्रकाश में आया है। आठ वर्षीय लड़की से 22 वर्षीय युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है व कार्रवाई की जा रही है।  जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले युवक ने खेल रही नाबालिग को प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी के आने पर लड़का भाग गया। लड़की ने उसकी जानकारी घर वालों को दी, जबकि उन्होंने दो दिन बाद इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पंचरुखी पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बकरियां चराने गई लड़की से जंगल में ब्लात्कार, पुलिस छानबीन में जुटी

धर्मपुर — उपमंडल धर्मपुर के एक गांव में नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता दसवीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की गुरुवार को बकरियां चराने के लिए गांव के साथ लगते जंगल गई हुई थी, तभी वहां शाम के वक्त पर क्षेत्र के ही एक युवक ने जंगल में लड़की के साथ दुराचार किया। लड़की ने शाम को ही उसके साथ हुई सारी घटना मां व परिजनों को बताई। शुक्रवार सुबह ही लड़की की मां ने बेटी के साथ धर्मपुर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मपुर स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!