फीड बनाने वाली मशीनें राख       

मैहतपुर —नगर परिषद मैहतपुर बसदेहडा के वार्ड नंबर नौ में आग लगने से फीड बनाने वाली मशीनें जल गई है। आग से मशीनों के साथ-साथ रॉ मैटीरियल भी जल गया है। इससे पीडि़त मंजीत सिंह का करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन दलबल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंजीत सिंह ने बताया कि उसने बसदेहड़ा के वार्ड नौ में स्थित एक फीड बनाने के लिए एक कारखाना बना रखा है। रविवार को सुबह साढे दस बजे कारखाना में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना दमकल विभाग को दी गई। हालांकि लोगों ने स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण करते हुए सब कुछ जलाकर नष्ट कर दिया।  आग की घटना में पीडि़त की मशीनों के साथ-साथ रॉ मैटीरियल भी जल गया है। इससे उसे 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग ऊना के अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि दलबल ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!