फैंटेसी को हकीकत बनाता गूगल होम

क्या हुक्म है मेरे आका… अलादीन के चिराग फैंटेसी के बारे में बचपन में खूब पढ़ा, लेकिन नई जेनरेशन के लिए यह कोई फैंटेसी की तरह नहीं है। ओके गूगल या एलेक्सा… इतना कहने भर से सबका आदेश मानने वाले गैजेट और डिवाइस आ चुके हैं। ऐमजॉन ने व्आइस कमांड पर आधारित अपनी रेंज इको के कई वेरिएंट पेश किए हैं और गूगल भी अब इस मुकाबले में गूगल होम लाकर आ चुकि है। गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करना लोग फोन पर तो शुरू कर ही चुके थे, इसलिए स्पीकर वाले गैजट के साथ इसका अनुभव आसान लगता है। हमने गूगल होम को कुछ दिन तक इस्तेमाल किया यह जानने के लिए गैजट की दुनिया का यह अलादीन का चिराग कितना दमदार है। गूगल होम दिखने में एक घोंसले जैसी डिवाइस है जिसमें ऊपर का हिस्सा सफेद और नीचे का हिस्सा स्लेटी है। डिवाइस के ऊपरी हिस्से में टचपैनल दिया गया है जिसमें लगी लाइट्स इसके एक्टिव होने का इशारा देती है। गूगल होम दिखने में सुंदर है और यही खूबी उसे घर में किसी भी कमरे में रखने लायक बनाती है। अपने फोन पर गूगल होम का ऐप डाउनलोड करने के बाद आप दोनों को आसानी से लिंक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए वाई-फाई का होना आवश्यक है। यह ऐप आपको गूगल होम को म्यूजिक ऐप्स के साथ जोड़ने का विक्लप देता है जिसमें गाना, सावन और गूगल म्यूजिक जैसे ऐप शामिल हैं। इसे आप जिस भी ऐप से कनेक्ट करते हैं, उसके प्लेलिस्ट पर यह आपके आदेश पर गाने प्ले कर देता है। आपकी आवाज पहचानने के बाद इसकी परफॉर्मेंस लगातार और बेहतर होती है क्योंकि यह खुद से सीखता है।  आज के दौर में खोजने का दूसरा नाम गूगल है, यही वजह है कि गूगल होम आवाज के आदेश पर बेहतरीन रिजल्ट लाता है जो ज्यादा लोकलाइज्ड होते हैं और ऐमजॉन की एलेक्सा पर गूगल होम की यह सबसे बड़ी बढ़त है। आप कुछ भी पूछिए, देशी या विदेशी सवाल, यह फौरन जवाब लेकर आएगा। न्यूज चैनल भी ऐप पर जाकर सेट करिए तो पूरे न्यूज बुलेटिन सुना देगा, हां इसमें अभी चैनल विदेशी ही ज्यादा नजर आए लेकिन यह तेजी से बदल रहा है। गूगल होम से अभी आप फोन कॉल करने का ऑर्डर नहीं दे सकते हैं क्योंकि यह फीचर अभी अमरीका, ब्रिटेन और कनाडा में ही उपलब्ध है। तो आप अगर स्मार्ट स्पीकर केटेगरी में रूचि रखते हैं तो गूगल होम बेहतर डिवाइस है, खासकर अपने लुक्स और सर्च रिजल्ट्स के लिए, आने वाले दिनों में इसके और स्मार्ट होने की उम्मीद के साथ। गूगल होम को 9999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!