बड़सर में मटके फोड़े…नारे लगाए

By: May 31st, 2018 12:05 am

 बड़सर  —भाजपा सरकार के विरोध में उतरी कांग्रेस पार्टी ने बड़सर मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में बड़सर विस क्षेत्र के बड़सर व बिझड़ी ब्लॉकों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बड़सर कोर्ट परिसर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की अध्यक्षता में रैली गई, जो उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय में एसडीएम विशाल शर्मा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पर समापन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मटके तोड़ कर प्रदेश सरकार को कोसा। रैली में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार ने भोली-भाली जनता को अच्छे दिन आने के सपने दिखाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में यह सारे सपने मुंगेरी लाल के हसीन सपने बनकर रह गए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से जानना चाहा कि केंद्र में सत्तासीन सरकार ने सत्ता में आने के लिए विदेशों में छिपा काला धन लाकर देश के हरेक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख डालने का वादा किया था, लेकिन चार साल के कार्यकाल बीत जाने के बाद लोगों के खाते में एक रुपया आना तो दूर उलटे देश की गरीब जनता को नोटबंदी व जीएसटी का तोहफा देकर लूटने का काम किया गया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य राजेंद्र जार, बड़सर ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी राम चंद पठानिया, जिला अध्यक्ष कांग्रेस नरेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी,  ब्लॉक कांग्रेस बड़सर अध्यक्ष सुरजीत, ब्लॉक कांग्रेस बिझड़ी अध्यक्ष विपिन ढटवालिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेश लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल संघटक सुरेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व प्रधान कृष्ण चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राणा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव रुबल ठाकुर, कमल पठानिया, सतीश सोनी, सुनील दत्त, उषा लखनपाल, उमा लखनपाल, संजय शर्मा, रेखा ढटवालिया, सतीश बल्ली व परमजीत सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App