बस-स्कूटी में टक्कर एक की मौत

शाहपुरकंडी — गुरुवार सायं रणजीत सागर बांध परियोजना की बस और एक्टिवा स्कूटी में टक्कर होने के कारण रणजीत सागर बांध परियोजना के कर्मचारी की मौत होने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (57) पुत्र केसर राम निवासी टी-2- 292 के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक कुमार स्कूटी पर रणजीत सागर बांध परियोजना के कार्यालय से अपने घर को आ रहा था और बस सुबह नौ से सायं पांच बजे की शिफ्ट लेकर कालोनी में आ रही थी। अचानक बस एसडीओ होस्टल के निकट टी-4 के मकानों से निकल कर मुख्य मार्ग पर जा रही स्कूटी से टक्करा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का चैंबर टूट गया और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घायल अशोक कुमार को रणजीत सागर बांध परियोजना के अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें पठानकोट रैफर कर दिया गया, जिस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!