बोर मशीन की चपेट में आया मजदूर, मौत

बड़सर—पुलिस थाना बड़सर के तहत चकमोह में रविवार को बोर मशीन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वासुदेव गांव जनैण, डाकघर नवाहीदेवी, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार शाम वासुदेव बोरवेल मशीन का गुटका हटा रहा था कि अचानक ही मशीन फिसलकर उसके ऊपर चढ़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संबधित बोरवेल मशीन के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बड़सर अस्पताल ले जाया गया। चिकत्सकों ने उसे ऊना रैफर कर दिया। ऊना अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!