भारी जांघों को कैसे बनाएं सुडौल

जीवनशैली में सरल परिवर्तन और आहार में परिवर्तन करके आप अपने कूल्हों और जांघों से फैट को कम कर सकते हैं तथा उन्हें सुडौल बना सकते हैं।  इस तरह करें अपने हिप्स और थाइज को टोन।

कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज

सप्ताह में कम से कम पांच दिन 30 से 40 मिनट तक हृदय के व्यायाम के लिए स्टेशनरी बाइक, ट्रेडमिल या इलिप्टिकल ट्रेनर का उपयोग करें। इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज जिसमें स्कवैट, एक पैर के स्कवैट, जंपिंग स्कवैट, लंज, लेग एक्स्टेंशन और लेग कलर्स आदि सप्ताह में 3 से 4 बार 30 से 40 मिनट तक करें। एरोबिक एक्सरसाइज शरीर को मजबूत बनाने और हृदय की कसरतों के अलावा आपकी जांघों और कूल्हों के फैट को कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज की आवश्यकता भी होती है। इस एक्सरसाइज से आपके जांघों और शरीर के अन्य भागों का फैट कम होता है।

योग : आप कूल्हों और जांघों पर जमे हुए फैट को कम करने के लिए योगासन भी कर सकते हैं। योग में सूर्य नमस्कार ऐसा आसन है, जो कूल्हों और जांघों सहित शरीर के सभी भागों से फैट को दूर करता है। यह जांघों के फैट को कम करने में बहुत उपयोगी है। दिन में दो बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें।

नारियल का तेल : शरीर से अतिरिक्त फैट निकालने के लिए नारियल का तेल बहुत अच्छा होता है, जिसमें कूल्हे और जांघें भी शामिल हैं। दिन में दो बार कूल्हों और जांघों पर लगभग 10 मिनट तक नारियल के तेल की मालिश करें। इसके अलावा खाना पकाने के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल का उपयोग करें।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!