मलबे तले दबी महिला

टौणीदेवी के संगरोहकलां में दर्दनाक हादसा, मौके पर तोड़ा दम

टौणीदेवी— टौणी देवी के संगरोहकलां में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला मजदूर की मलबे में दब जाने के कारण मौत हो गई,जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों मजदूर  यूपी के रहने वाले हैं। हादसा  उस वक्त पेश  आया  जब मकान निर्माण के कार्य में लगे इन मजदूरों पर अचानक मलबा गिर पड़ा। घायल मजदूर को टौणीदेवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर अस्पताल रैफर कर यि गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया था।  जानकारी के अनुसार समीरपुर के साथ लगते संगरोहकलां में बुधवार शाम करीब 3ः30 बजे निजी मकान के निर्माण के लिए जेसीबी से की जा रही पहाड़ी की कटाई का मलबा वहां काम में लगे दो मजदूरों पर गिर गया। जैसे ही मजदूर मलबे के नीचे दबे चारों और से बचाव के लिए चीखो पुकार शुरू हो गया। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। बताते हैं कि मलबा इतना  ज्यादा था कि मलबे में दबे मजदूर सांस नहीं ले पाए और दम घुटने से महिला मजदूर की मौत हो गई,जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान पूनम (25) पत्नी विनोद निवासी यूपी जबकि घायल मजदूर भगवानदास (32) निवासी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम चार माह की गर्भवती थी और मलबे के नीचे दम घुटने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूनम का एक पांच वर्ष का बेटा है, जबकि दो साल की बेटी है। जिला प्रशासन की ओर से मृतका के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 5000 रुपए और घायल को एक हजार रुपए की राशि दी गई है।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने खबर की पुष्टि की है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!