राधास्वामी संगत लहूलुहान

By: May 5th, 2018 12:25 am

दिल्ली के शाहदरा से परौर सत्संग आ रहे अनुयायियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

शिव मंदिर पर अटकी बस

देहरागोपीपुर, परागपुर— दिल्ली के शाहदरा से अपने गुरुओं का प्रवचन और सत्संग सुनने हिमाचल के परौर आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस को एक अन्य बस ने इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि 28 लोग घायल हो गए। संगत से भरी यह बस ढांक से उतरकर खाई में गिरने से बच गई, नहीं तो यह एक और बड़ा हादसा बन जाता। हादसे में 28 लोग घायल हो गए, जिसमें 24 महिलाएं एवं चार पुरुष शामिल हैं। घायलों को लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों के जरिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। मामूली तौर पर घायल सभी लोगों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रशासन से परौर भेजने की बात पर उन्हें परौर भेजने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ढलियारा से पहले एक तीखे मोड़ पर पीछे चल रही बस की ब्रेक न लगने से बस हादसा हो गया, जिससे आगे चली बस को पीछे वाली बस ने जोरदार टक्कर मार 28 लोगों को घायल कर दिया। आगे चल रही बस टक्कर से असंतुलित होकर खाई में चली गई, लेकिन संयोग से सड़क किनारे बने शिव मंदिर की छत तोड़ते हुए बस आगे पेड़ो में फंसकर रुक गई। हादसे के बाद बस में बैठी संगत के बीच चीखोपुकार मच गई, जिसके पास किसी ने 108 एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचना दी एवं घायलों को देहरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कार्यकारी डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घायलों की सूची

राजेंद्र प्रसाद वर्मा (50) पुत्र गिरजा प्रसाद  मूनकी देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद  अमीर चंद शर्मा (71) पुत्र आमी चंद  कुसुम (52) पत्नी रणवीर गुलाब सिंह (76) पुत्र मबासी राम  प्रिया (32) पुत्री मोहन लाल  कमलेश (60) पत्नी राम गोपाल   निर्मला (48) पत्नी कुलदीप कुमार शकुंतला (50) पत्नी दीप चंद  नीतू (30) पत्नी रवि वर्मा  मीना (60) पत्नी इंद्र सिंह  सतीश कुमार (52) पुत्र हंस राज  सुदेश (50) पुत्र ओम प्रकाश  जानकी (44) पत्नी चेत राम  रोशनी (26) पुत्री ओम प्रकाश  शीला देवी (62) पत्नी गोपी राम   शिला देवी (55) पत्नी राजवीर  मुकेश कुमार (42) पुत्र हुकम चंद  दयाल सिंह (66) पुत्र प्रेम सिंह  सरला (60) पत्नी महेंद्र सिंह  धनवंती (60) पत्नी प्रताप सिंह  शशि सेठ (56) पत्नी विजय सेठ  सुदेश (65) पत्नी चंद्र मोहन

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App