विदेशी मुद्रा भंडार में सवा अरब डालर की गिरावट

मुंबई— देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है।  रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 11 मई को समाप्त सप्ताह में विदेश मुद्रा भंडार 1.24 अरब डालर घटकर 417.70 अरब डालर रह गया। इससे पहले चार माई को समाप्त सप्ताह में विदेश मुद्रा भंडार 1.42 अरब डालर घटकर 418.94 अरब डालर , 27 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 3.21 अरब डालर घटकर 420.37 अरब डालर और 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.50 अरब डालर घटकर 423.58 अरब डालर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति भी 11 मई को समाप्त सप्ताह में 1.26 अरब डालर घटकर 392.45 अरब डॉलर पर आ गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार में 2.6 करोड़ डालर की बढ़त दर्ज की गई और यह 21.68 अरब डालर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3 लाख डालर घटकर 2.04 अरब डालर पर और विशेष आहरण अधिकार भी 3 लाख डालर की गिरावट के साथ 1.51 अरब डालर पर आ गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!