विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी

ऊना— सदर थाना ऊना के तहत विदेश भेजने के नाम पर एक युवक 18 लाख की ठगी का शिकार हुआ है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर एक दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मलाहत निवासी नवीन कुमार ने आरोप लगाया है कि बसदेहड़ा निवासी दंपत्ति ने उन्हें वर्ष 2016 में विदेश भेजने का झांसा दिया था। इसकी एवज में उन्होंने उनसे 18 लाख रुपए की राशि ली थी, लेकिन उन्होंने तब से न तो उसको विदेश भेजा, न ही उसकी लाखों रुपए की राशि लौटाई। राशि लौटाने के लिए उन्होंने इस दंपत्ति से कई बार संपर्क किया, लेकिन हर बार ही उन्हें अनदेखा किया गया, जिसके चलते उन्होंने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!