व्हाट्सऐप पर फिर नया अपडेट

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रायड यूजर्स के लिए नए बीटा अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसके अपडेट वर्जन वी2.18.159 में यूजर्स को दो नए फीचर मिलेंगे, जिसमें एक मीडिया विजबिलिटी और दूसरा न्यू कांटैक्ट शॉर्टकट है। हाल ही में व्हाट्सऐप और भी कई नए फीचर्स लाया है। मीडिया विजबिलिटी फीचर से यूजर्स अपने शेयर किए हुए मीडिया की विजविलिटी को सेट कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को पहले व्हाट्सऐप सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद डाटा एंड स्टोरेज यूजेज में जहां उन्हें एक नया ऑप्शन मीडिया विजबिलिटी का मिलेगा। अगर यूजर्स ऑप्शन को इनेबल कर देते हैं तो उसके बाद व्हाट्सऐप से बाहर गैलरी में सारे डाउनलोड किए हुए मीडिया को देख पाएंगे। अगर वह ऑप्शन को डिसेबल कर देते हैं तो डाउनलोड किया हुआ सारा मीडिया छिप जाएगा। यूजर्स मीडिया को ऐप के भीतर ही देख पाएंगे, गैलरी में नहीं। इस अपडेट के साथ कांटैक्ट शॉर्टकट का एक और फीचर जुड़ेगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!