शिवांगी पाठक ने  रचा इतिहास

हिसार में जन्मी शिवांगी का मकसद एवरेस्ट पर चढ़कर दुनिया को यह दिखाना था कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होती हैं। उन्होंने यह कारनामा ‘सेवन समिट ट्रैक ’ में हिस्सा लेने के दौरान किया…

हरियाणा की 16 साल की लड़की शिवांगी पाठक ने  दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 29,000 फुट को (नेपाल की ओर से)फतह कर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वालीं भारत की सबसे युवा महिला बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवांगी की सफलत पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। हिसार में जन्मी शिवांगी का मकसद एवरेस्ट पर  चढ़कर दुनिया को यह दिखाना था कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होती हैं। बस उन्हें अपनी  मंजिल पता होनी चाहिए। शिवांगी ने यह कारनामा ‘सेवन समिट ट्रैक ’ में हिस्सा लेने के दौरान किया।  शिवांगी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाली पहली दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। शिवांगी अगले महीने 17 साल की हो जाएंगे। उन्होंने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं यहां पर अपने बचपन का सपना पूरा करने आई हूं। मेरा सिर्फ  एक ही मकसद है कि मैं इस खूबसूरत ग्रह के हर पहाड़ की चोटी को फतह कर लूं। हिसार में जन्मी शिवांगी का मकसद एवरेस्ट पर चढ़कर दुनिया को यह दिखाना था कि महिलाएं किसी भी लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होती हैं। उन्होंने यह कारनामा ‘सेवन समिट ट्रैक’ में हिस्सा लेने के दौरान किया। शहर पहुंचने पर शिवांगी पाठक का स्वागत और अभिनंदन किया गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!