सीएम ने नवाजे दिव्यांग मेधावी

By: May 31st, 2018 12:05 am

सुंदरनगर —दिव्यांग व्यक्तियों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय केंद्र सुंदरनगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र के मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।  मंगलवार को आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी बच्चों को मेडल भेंट करके सम्मानित किया गया। केंद्र के प्रभारी मनजीत सिंह सैनी ने बताया कि काजल, रुचिका, सुनीता कुमारी व रजनी शर्मा को क्रमशः प्रथम स्थान विभिन्न विषयों में अर्जित करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि सीमा शर्मा, रमा चौहान, आशा कुमारी व मीना कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर रजत पदक से सम्मानित किया। मेधावी बच्चे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों से सम्मान प्राप्त करके खूब चहके। उन्होंने बताया कि इस पावन बेला पर समाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय मंत्री डॉक्टर थावर चंद गहलोत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मंत्रालय, केंद्र के संयुक्त सचिव डॉली चक्रवर्ती, हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सहजल, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल, विनोद, इंद्र सिंह गांधी, कर्नल इंद्र सिंह, जवाहर लाल, देहरादून की निदेशक अनुराधा मोहित डालमिया, भाजपा मंडलाध्यक्ष वैरागी राम,  महसचिव जितेंद्र शर्मा, प्रभ राम वर्मा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक वेद राज शर्मा समेत अन्य गणमान्य गणमान्य व्यक्ति इस पावन बेला पर मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App