सेक्स के कारण विलुप्त होने की कगार पर

आस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले चूहों की मार्स्युपाइल प्रजाति के बारे मे वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। दरअसल यहां इस प्रजाति के दो नर मैराथन सेक्स सेशन के बाद मर गए। वैज्ञानिकों ने इन्हें अब विलुप्तप्राय जीव की श्रेणी में रखने का फैसला किया है। वैज्ञानिकों का उद्देश्य है कि आने वाले वक्त के लिए इस प्रजाति के जीव को बचाकर रखा जाए। 2013 में पहली बार इस प्रजाति के जीवों की खोज की गई। काली पूंछ और भूरे रंग के शरीर वाले इस जीव की खासियत है कि यह बहुत अधिक सेक्स में रुचि रखते हैं। सेक्स की अधिकता के कारण कई बार इनकी जान भी चली जाती है। इस कारण इनकी सेक्स प्रवृति को सुसाइड करने जैसा वैज्ञानिक मानते हैं। इस प्रजाति के पास दिन में 14 घंटे तक लगातार सेक्स करते रहने की क्षमता है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एंड्रयू बेकर का कहना है, सेक्स के लिए इनकी भूख हद से अधिक होती है। इसी वजह से ये लोग हमेशा एक पार्टनर के बाद दूसरे पार्टनर की तलाश में सेक्स के लिए रहते हैं। कई बार लगातार सेक्स के कारण इनका शरीर चोटिल हो जाता है, फिर भी ये अपने लिए पार्टनर की तलाश में रहते हैं। एक समय के बाद इनके लिए सेक्स के लिए खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है और कई बार तो इस वजह से इनकी जान भी चली जाती है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!