सोलन के समीप जेबीटी रोड़ पर मलबे के नीचे दबे 2 मज़दूर,कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाले बहार

By: May 23rd, 2018 1:59 pm

सोलन के समीप जेबीटी रोड़ पर मलबे के नीचे दबे 2 मज़दूर,कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाले बहार ,यह हादसा सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुआ। हादसा उस समय हुआ जब दोनों मजदूर एक भवन निर्माण के लिए जमीन खुदाई का काम कर रहे थे। जमीन की कटाई करते समय अचानक मिट्टी इन पर गिर गई। इस दौरान साथी मजदूरों ने इन्हें मिट्टी से बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना, पुलिस, जिला प्रशासन, होमगार्ड और 108 को दी। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने इन मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला। मिट्टी में दबे दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। इनमें 20 वर्षीय धनेश और 26 वर्षीय गणेश शामिल है। दोनों को 108 की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटे आई है। इस दौरान प्रशासन की ओर से उपायुक्त विनोद कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App