सोलन सब्जी मंडी प्रदेश में सबसे अमीर

By: May 31st, 2018 12:05 am

 सोलन —सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी प्रदेश की सबसे अमीर मंडी है। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 में सब्जी मंडी सोलन ने मंडी शुल्क के रूप में सर्वाधिक 1286 लाख रुपए की आय अर्जित की है। जो कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद बिलासपुर दूसरे व मंडी जिला की सब्जी मंडी तीसरे स्थान पर रही है।  मार्केट कमेटी के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि सोलन सब्जी मंडी ने यह आय विभिन्न संसाधनों से प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान मंडी समिति ने विभिन्न विकास कार्यों पर 505 लाख रुपए व्यय किए हैं तथा 781 लाख रुपए की बचत की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार 31 मार्च 2018 तक मंडी समिति सोलन के पास 4246 लाख रुपए की बचत की गई जो कि सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि किसानों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध करवाने में एपीएमसी प्रशासन द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। यही नहीं इसके अलावा जिला के विभिन्न स्थानों पर मंडियों एवं उपमंडियों की स्थापना करके किसानों को घर के पास उनके उत्पाद को बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। एपीएमसी किसानों की सुविधा के मध्यनजर रखते हुए जिला में आवश्यक्तानुसार अस्थायी मंडियां भी संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि सोलन मंडी को राष्ट्रीय कृषि बाजार में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। मंडी समिति द्वारा मुख्य मंडी सोलन के आधुनिकीकरण एवं व्यवस्थित संचालन के लिए भारत की पहली मॉडल मंडी घोषित किया, जहां किसानों को बेहतर सुविधा के साथ-साथ अपने उत्पाद को शोषण मुक्त एवं पारदर्शिता से व्यापार करना संभव है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति के प्रयासों से किसानों को  अपना उत्पाद ई-पोर्टल से बेचने में रूचि बढ़ी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App