100 प्रभावशाली महिलाओं में हिमाचल की जबना

By: May 1st, 2018 12:20 am

मंडी— देश की सबसे युवा प्रधान हिमाचल की बेटी जबना चौहान का नाम देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया गया है। थरजूण पंचायत जबना चौहान को दिल्ली में  यह सम्मान दिया गया है। महिला सशक्तिकरण पर कार्य कर रहे देश की नामी संस्था वूमेन इनोवेटर द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश की जबना चौहान सहित देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।  जबना चौहान ने कहा कि मेरे दिल में समाज के लिए कुछ अलग करने की इच्छा थी, जिसके आधार पर मैंने पंचायत प्रधान बनते ही स्वच्छता के क्षेत्र में काम किया और नशे के खिलाफ  मुहिम शुरू कर पंचायत में शराबबंदी करवाई।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App