50 किसानों को धान का बीज

By: May 26th, 2018 12:10 am

सरकाघाट,नबाही —सरकाघाट के बरच्छवाड़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय आवार्ड से सम्मानित, हिमालयन महिला एवं जन कल्याण की प्रबंध निदेशक अंजू शर्मा  व प्रदेश अध्यक्ष अंजू ठाकुर ने सरकाघाट क्षेत्र के विभिन्न कस्बों से आए किसानों को निःशुल्क धान बीज वितरित किए।  बीज वितरण समारोह में सरकाघाट क्षेत्र के करीब 50 किसानों ने भाग लिया। वितरण समारोह में आए किसानो को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष अंजू ठाकुर व प्रबंध निदेशक अंजू शर्मा ने बताया कि संस्था (आईएआरआई)  इंडियन एग्रीकाल्चर इंस्टीच्यूट पूसा विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्त्वावधान में यह बीज किसानों को हर वर्ष निःशुल्क बांटती है और उपज के बाद कृषि वैज्ञानिकों की टीम खेतों का निरीक्षण भी करती है। क्षेत्र के 50 किसानों को उत्तम किस्म की बासमती धान की वैरायटी पीबी-1, पीबी -1121  पीबी-1637 बांटी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चौक की प्रधान सीता देवी, पूर्व प्रधान पिंगला पंचायत सुषमा धीमान, नबाही पंचायत के पूर्व उपप्रधान ईश्वर दास,पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष कल्पना शर्मा व विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषक संजय गुलेरिया, ओम चंद पसरा , रोशन लाल नेगी , राकेश कुमार, श्याम लाल, रामानंद , लेखराज , सोमा देवी, सालिगराम, सीमा देवी, पूर्व राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ,किसान सभा संघ के प्रचारक सतीश शर्मा व संस्था के संयुक्त प्रबंधक अनिल कुमार मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App