अनिल बैजनाथ व्यापार मंडल के प्रधान

बैजनाथ —पिछले कई दिनों से चर्चा में चल रहे व्यापार मंडल बैजनाथ के चुनाव हो ही गए, जिसमें 619 व्यापारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें   अनिल शर्मा ने 423 मत लेकर प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया जबकि  सचिन को 185 व नरेंद्र को एक मत मिला। दस मत रिजेक्ट किए गए। बैजनाथ प्रशासन द्वारा दो चुनाव कर्मियों की देख-रेख यह में चुनाव करवाए गए। इन चुनावों में पूरी पारदर्शिता बरती गई। इस मौके पर प्रशासन द्वारा बाकायदा पुलिस कर्मियों की तैनाती कर रखी थी। बैजनाथ व्यापार मंडल के प्रधान पद पर व्यापारियों द्वारा आम सहमति न होने पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जिसमें डा. विनोद गुलियानी, राकेश सूद व अमित कपूर ने कड़ी मेहनत से पहले सभी व्यापारियों का पंजीकरण किया। उसके उपरांत बाकायदा चुनाव चिन्ह आबंटित कर विधिवत रूप से चुनाव करवाए। यह पहला मौका था जब बैजनाथ में मतदान के माध्यम से व्यापार मंडल का प्रधान चुना गया । अनिल शर्मा अगले तीन साल के लिए प्रधान चुने गए। इस मौके पर अनिल शर्मा ने सभी व्यापारियों का आभार जताया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!