ऊना का पारा 42 डिग्री से पार

By: Jun 13th, 2018 12:20 am

सुंदरनगर, कांगड़ा, हमीरपुर व चंबा में बढ़ी गर्मी, दो दिन और तपेंगे मैदान

शिमला — हिमाचल प्रदेश में गर्मी फिर से पसीने छुड़ाने लगी है। खासतौर पर राज्य के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। तेज धूप खिलने से ऊना का अधिकतम तापमान फिर से 42.0 डिग्री से पार हो गया है। ऊना के साथ-साथ राज्य के सुंदरनगर, कांगड़ा, हमीरपुर व चंबा में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। उक्त क्षेत्रों में भी पारा 37.0 डिग्री से पार हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी इलाकों में दो दिन तक गर्मी और पसीने छुड़ाएगी। मैदानी इलाकों में 15 से 18 जून तक मौसम खराब रहेगा। जबकि राज्य के शिमला, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन में 18 जून तक एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा और तेज धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। ऊना, नाहन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और डलहौजी में 2.0, डिग्री तक तापमान चढ़ा है। ऊना का पारा फिर से 42.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके चलते दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में अभी दो और दिन गर्मी पसीने छुड़ाएगी। मैदानी इलाकों में 15 जून से मौसम करवट लेगा। जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 18 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.7, सुंदरनगर में 37.4, भुंतर में 35.8, कल्पा में 24.2, धर्मशाला में 31.8, ऊना में 42.4, नाहन में 35.1, केलांग 22.6, सोलन 33.0, कांगड़ा में 37.0, बिलासपुर में 36.4, हमीरपुर में 37.4, चंबा में 37.7 और डलहौजी में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App