कमजोर वर्गों का कल्याण कर रही सरकार

By: Jun 27th, 2018 12:05 am

 कांगड़ा —प्रदेश सरकार समाज के कमजोर, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि हर वर्ग को विकास एवं उन्नति के समान अवसर उपलब्ध हों। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। कांगड़ा जिला में इस वर्ष 6687 नए पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाया गया है। इस तरह जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों की संख्या पूर्व में 83142 लाभार्थियों से बढ़कर 89829 हो गई है। जिला कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन के दौरान 31 मई, 2018 तक 89829 पात्र व्यक्तियों को 25 करोड़ 45 लाख 70 हजार 391 रुपए वितरित किए है। जिला में निर्धन एवं पिछड़े वर्ग के समस्त पात्र लोगों के उत्थान के लिए कल्याण विभाग के माध्यम से एक वर्ष में 25 करोड़ 49 लाख 42 हजार 391 रुपए व्यय कर पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है। 47 अक्षम छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में 29 लाख सात हजार रुपए की राशि वितरित की गई। गृह निर्माण अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को नया मकान बनाने के लिए मिलने वाली अनुदान राशि एक लाख 30 हजार रुपए तथा मकान की मरम्मत के लिए 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। जिला कांगड़ा में इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 309 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कर चार करोड़ एक लाख 70 हजार रुपए की राशि वितरित की गई है। जिला में विधवा पुर्नविवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 23 लाख रुपए की राशि की सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 406 लाभार्थियों का एक करोड़ 62 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सफल उम्मीदवार को छह माह के लिए सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में कम्प्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए रखा जाता है तथा इस अवधि के दौरान उसे 1500 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं वरदान साबित हुई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App