किसानों को जैविक खाद बनाने के टिप्स

पटड़ीघाट –एकीकृत ग्रामीण विकास संस्थान शिमला द्वारा प्रदेश भर में संचालित मिशन रीव की तरफ  से 11 व 12 जून को मंडी जिला के बल्ह,  गोपालपुर और धर्मपुर में किसानों को जैविक खाद बनाने की विधि से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर शिमला से आए विशेषज्ञ द्वारा किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी बताया गया।   इस दौरान किसानों में जैविक खेती को लेकर खासा उत्साह देखा गया।  इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक जिला समन्वयक अनुज ठाकुर, बल्ह खंड समन्वयक रजनीश  शर्मा, गोपालपुर के खंड समन्वयक नवदीप वर्मा, सहायक ब्लॉक समन्वयक सतीश कुमार, सहायक ब्लॉक समन्वयक अजय कुमार मौजूद रहे।  मिशन रीव के बल्ह खंड समन्वयक रजनीश  शर्मा ने बताया कि यह विधि बहुत ही सरल और जल्दी परिणाम देने वाली  है।  यह किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  इसके द्वारा किसान मात्र 30-40 दिनों में जैविक खाद का उत्पादन कर सकते हैं।   उन्होंने बताया कि सिक्किम की तर्ज पर हिमाचल को भी पूर्ण रूप से जैविक बनाने के लिए आईआईआरडी शिमला अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क खाद बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ किसानों को खाद बेचने के लिए बाजार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!