गलोरी स्कूल ओवरऑल चैंपियन

रोहडू —वीरभद्र सिंह सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अढाल में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस प्रतियोगिता रोहडू ब्लॉक के सरकारी व निजी 37 स्कूलों के 800 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिसमें गलोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहडू छात्र तथा छात्रा दोनो वर्गों में ओवर ऑल विजेता रहा। स्कूल ने विभिन्न चरणों में 12 प्रथम तथा तीन द्वितीय पुरस्कार हासिल किए। समृद्धि चौहान को कबड्डी के लिए बेस्ट खिलाड़ी, दक्ष चौहान को बैडमिंटन के लिए, आदिती कलान्टू को खो-खो के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। काजल तेगटा को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। छात्रा वर्ग में स्कूल ने 400 मीटर, 200 मीटर दौड़ में दूसरा, कबड्डी व खो-खो में दूसरा तथा बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग शॉटपुट में अभय ब्राक्टा ने दूसरा, डिस्कस थ्रो में अभय ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में लक्की सिस्टा ने दूसरा तथा अभिषेक लाल्टा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में अभिषेक लाल्टा ने प्रथम तथा छह सौ मीटर दौड़ में ओजस लूटा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में लक्की सिस्टा ने प्रथम व अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी ओर शंतरंज प्रतियोगिता में रियान रेटका ने प्रथम व आदित्या रेटका ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्गं में लंबी कूद में काजल ने प्रथम तथा अदिति ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में दृष्टि रांटा ने प्रथम तथा काजल तेगटा ने दूसरा स्थान हासिल किया और चार सौ और दो सौ मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में खो-खो तथा कबड्डी में प्रथम स्थान व बैडमिंटन मे दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में काजल तेगटा ने प्रथम व सिमरन ने दूसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर में अदिति कलान्टू ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड में दृष्टि रांटा ने प्रथम व अदिति कलांटू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर शंतरज प्रतियोगिता मे वृति भारद्वाज ने प्रथम तथा मृगम कपटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनय जिंटा, सोसाइटी के चैयरमैन आईडी जिंटा और सचिव सुरेंद्र जिंटा ने इस सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों तथा सभी अभिभावकों के सहयोग और छात्रों के अथक  परिश्रम को दिया। उन्होंने इस मौके पर सभी अविभावकों, छात्रों और अध्यापकों को शुभ कामनाएं दी व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।