घुमारवीं में खेल महाकुंभ शुरू

 घुमारवीं —ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित खेल महाकुंभ रविवार को घुमारवीं से शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने खेल महाकुंभ का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल महाकुंभ को शुरू करने का एक ही उद्देश्य है ताकि शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को भी विशेष धारा में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रमीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं हैं जो राष्टृय स्तर तक अपना प्रदर्शन कर सकती हैं। लेकिन उनको मौका न मिलने के कारण वे पिछड़ते जाते हैं। इसी उद्देश्य के चलते इस खेल महाकुंभ को शुरू किया गया है। उन्होंने सभी खिलाडि़यों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए यहां उपस्थित खिलाडि़यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर मौका मिला है। जिसे किसी भी खिलाड़ी को मौका नहीं छोड़ना चाहिए। इस खेल महाकुंभ में कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाल प्रतियोगिता में बकरोआ, गाहर, दाबला, गतवाड़, कपाहड़ा, पपलाह, कसारू, मैहरी काथला, छत, लैहड़ी सरेल, भराड़ी आदि पंचायातों के प्रतिभावान खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं आयोजन समिति में जगोता, पंकज, विपिन, कमल महाजन, विशाल, निलू, महेंद्र, कर्ण, पंकज, रिशष, सुभाष आदि शालित है। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जोरावर सिंह, विक्रम शर्मा, नवीन शर्मा, कर्म सिंह चंदेल इत्यादि मौजूद रहे। पहले दिन कुछ मैचों का आयोजन किया गया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!