ठगबाजों ने लूटा हिमाचल

व्हीकल इंश्योरेंस के नाम पर महिला ने ठगे पांच लाख

मंडी— व्हीकल इंश्योरेंस रिन्युअल के नाम पर एक महिला कर्मचारी ने लाखों रुपए की ठगी की है। इस बारे में रॉयल एन्फील्ड के अधिकृत विक्रेता शिवम आटोमाबाइल की ओर से बल्ह पुलिस में शिकायत दी गई है कि गागल की एक महिला कर्मचारी उनके कार्यालय में इंश्योरेंस रिन्युअल का काम दिसंबर, 2016 से कर रही है, लेकिन इस बीच उसने कई इंश्योरेंस रिन्युअल केस में फर्म के खाते में नकदी जमा नहीं करवाई और कम्प्यूटर में एंट्री दर्शा दी। जब आडिट हुआ, तो प्रबंधक ने यह खामी पकड़ी और कुल चार लाख 99 हजार 138 रुपए की हेराफेरी पाई गई। महिला कर्मचारी मैन्युअल में एंट्री कम कर देती थी और कम्प्यूटर में एंट्री सही कर उसका कैश अपने पास रख लेती थी। ग्राहकों को पालिसी रिन्युअल के बाद सही दी गई, लेकिन फर्म को चूना लगा गई। अब इसका खुलासा होते ही मामला पुलिस में जा पहुंचा। इस मामले की पुलिस अब जांच कर रही है। एसपी गुरदेव चंद ने मामले की शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!