नहीं रहे फ्रीडम फाइटर हरि सिंह

By: Jun 12th, 2018 12:20 am

टीहरा के नायक ने 96 की उम्र में सरकाघाट अस्पताल में तोड़ा दम

हमीरपुर, टीहरा— आजादी के लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले धर्मपुर के गांव टीहरा के स्वतंत्रता सेनानी हरि सिंह ठाकुर का निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार सुबह उनकी अचानक तबीयत अधिक खराब हो गई, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। स्व. हरि सिंह ठाकुर सुभाष चंद्रबोस की सेना के नायक भी रहे और जापान में सुभाष चंद्र बोस को सुनने व देखने का मौका भी मिला। वह सिंगापुर, बर्मा व जापान की जेलों में नजर ए बंद भी रहे और आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों की यातनाएं सहते रहे। भारत आजाद होने के बाद वह भारतीय सेना में भर्ती कर लिए गए और उन्होंने सेना में 18 साल तक सेवाएं दी। सेवानिवृत्ति के बाद वह यहां सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभाते रहे। स्व. हरि सिंह अपने पीछे पत्नी तीन पुत्र व दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी शव यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार में आईपीएच मंत्री महेंद्र ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, बीडीसी चेयरमैन विनोद कुमार, टीहरा पंचायत प्रधान सुरेंद्र पठानिया, उपप्रधान बृज लाल, कोट पंचायत प्रधान यश पठानिया, पीएचसी के डा. धर्मपाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुखराम राणा, लोकगायक जगदीश सनवाल, सुखराम, ओम चंद, कैप्टन शेर सिंह अत्री, गोविंद चंद, प्रेम सिंह, डा. प्रदीप, प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार राजेश्वर गौतम, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसएचओ धर्मपुर सुरम सिंह की अगवाई में पुलिस टुकड़ी ने दिवंगत को हवा फायर कर अंतिम सलामी दी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App