पड्डल मैदान में हॉकी मुकाबले

मंडी —ओलंपिक-डे के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान चार मैच खेले गए।  प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉकी मंडी के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा ने किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चार जिलों ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी में ओलंपिक-डे मनाया गया। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हॉकी मंडी एसोसिएशन का उद्देश्य यही है कि खिलाडि़यों को नशे से दूर रखकर अधिक से अधिक संख्या में खेल के मैदान तक लाया जाए और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाया जाए।  उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस विश्वभर में 23 जून को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1948 की गई। अब हिमाचल में भी ओलंपिक खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाएगा और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।  इस अवसर पर खेले गए दो मैचों में सुंदरनगर गर्ल्ज टीम ने गर्ल्ज मंडी को रोचक मुकाबले में 2-1 से और वल्लभ कालेज मंडी ने 3-2 से हॉकी मंडी की टीम को हराया।