एक फूल है काले रंग का, सिर पर सदा सुहाए।
तेज धूप में वह खिल जाता, छाया में मुरझाए।।
***
नाक को पकड़कर,
खींचता है कान। कोई नहीं इसे
कुछ कहता,
बताओ उसका नाम।।
***
एक वस्तु को मैंने देखा,
जिस पर हैं दांत।
बिना मुख के बोलकर,
करे रसीली बात।।
***
उसे रात भर नींद न आए,
औरों के घर घुस जाए।
जब तक घर का कोई जागे, जो पा जाए लेकर भागे।