बंबर बनाम भाजपा…पावर प्ले

 बिलासपुर —सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली दफा देखने को मिला है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में हैंडपंप नहीं लगे। सदर क्षेत्र के अंदर अभी तक की भीषण गर्मी में एक भी हैंडपंप नहीं लग पाया। सरकार खाली खजाने का रोना रो रही है। सदर विधायक एसी रूम में आराम फरमा रहे हैं। यहां जारी बयान में बंबर ठाकुर ने कहा कि पांच वर्षों से सदर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने 400 हैंडपंप लगाए हैं, जिसकी वजह से आज चुनाव क्षेत्र सदर में जनता इन हैंडपंपों से पानी भर रही है। लेकिन अभी तक भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां हैंडपंप लगाए जाने अति आवश्यक हैं। हैरानी का विषय है कि सदर विधायक चिंतामुक्त आराम कर रहे हैं। सदर जेपी नड्डा का गृह विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन अपनी निधि से एक भी हैंडपंप नहीं लगा सके। छह वर्षों के नड्डा के राज्यसभा के कार्यकाल में 36 करोड़ रुपए निधि उन्हें मिली, जिसमें से एक भी हैंडपंप सदर क्षेत्र को मंजूर नहीं किया गया। जिला बिलासपुर के किसी भी क्षेत्र को जेपी नड्डा एक भी हैंडपंप नहीं दे पाए हैं। नड्डा बताएं कि निधि किस क्षेत्र में बांटी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग है कि सदर क्षेत्र के लिए हैंडपंपों का बजट का प्रावधान किया जाए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!