मुडदल सड़क पर दौड़ी एचआरटीसी

आनी – आनी खंड की मुंडदल पंचायत में स्टेटहैड से बनी चिमनीनाला से मुंडदल सड़क का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। लगभग 50 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क का गुरुवार को क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने विधिवत उद्घाटन किया और परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क के बनने  से तीन पंचायत के गांव मुंडदल, घुमई तथा कांडी के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान महिला मंडल मुंडदल और चिमनी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुंडदल गांव के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक किशोरी लाल सागर ने क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधा से जुड़ने के लिए बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हो रहा हैं। सड़कों का यहां जाल बिछ रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी विकास की गंगा बह रही है। विधायक ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपना वोट बैंक बटोरने के लिए जगह-जगह स्कूल खोलकर शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्येय सबका साथ, सबका विकास है और सरकार इस दिशा में खरा उतर रही है। उन्हों कहा कि सरकार सभी स्कूलों में स्टाफ उपलब्ध करवा रही है, ताकि शिक्षा को मजबूती प्रदान की जा सके। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री दूनी चंद, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती,  पूर्व अध्यक्ष अनु ठाकुर, पंचायत प्रधान ज्ञान ठाकुर, मोहन भारती, हरिकृष्ण ठाकुर,  प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर,  प्रधान उर्मिला ठाकुर,   भाजपा नेता योगेश वर्मा, महेंद्र ठाकुर, प्रीतम सागर, हरीश शर्मा, ठाकुर चंद वर्मा, सोहन नेगी, सुरेंद्र ठाकुर, वेद ठाकुर, रतन भारती, श्याम ठाकुर, संदीप चौहान, संजय, खेमचंद, कीमत राम, यामानंद, बुधराम व चुनी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।