मैरिट लिस्ट जारी… कोई खुश, तो कोई निराश   

 ऊना —ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद 25 जून सोमवार को पीजी कालेज ऊना में बीकॉम की मैरिट लिस्ट जारी कर दी गई। मैरिट लिस्ट की कट ऑफ 47.4 फीसदी तक गई है। जबकि कालेज द्वारा जारी की गई ओपन मैरिट लिस्ट में अनिकेत ठाकुर ने 93.8 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जबकि आंचल कुमारी ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शीतल राणा 90.4 फीसदी अंकों के साथ तृतीय रही। ओपन मैरिट लिस्ट में 40 बच्चों का चयन हुआ है और इसकी कट 80.2 फीसदी गई है। जबकि जनरल कैटेगरी में प्रीति शर्मा ने 79.4 अंको के साथ पहला स्थान हासिल किया और इसकी कट ऑफ 66.4 प्रतिशत गई है। स्पोर्ट्स कैटेगरी में ठाकुर सिंह ने 65.2 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया और इसकी कट ऑफ 47.4 प्रतिशत गई है। प्रिंसीपल टीसी शर्मा ने बताया कि मैरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 26 व 27 जून को फीस जमा करवा सकते हैं। वेटिंग लिस्ट 28 जून को लगाई जाएगी।