मोदी सरकार के चार साल… कुल्लू में जश्न

 कुल्लू —मोदी सरकार को चार साल पूरे होने पर भाजपा ने खुशी मनाई। कुल्लू भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों ने सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा बाइक रैली निकाली। रैली को परिवहन, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर लोगों को चार वर्ष की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, प्रदेश सरकार के अब तक विकासात्मक कार्यों को लोगों के समक्ष रखा। रैली में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने काफी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर, विधायक सुरेंद्र शौरी, जोगिंद्र शुक्ला, युवा राज, खुशहाल सिंह राठौर, विजेंद्र सेन और अमर ठाकुर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।