रथ मैदान -माल रोड पर योग

मनाली – योग जीवन की शक्ति व समृद्धि का मूल मंत्र  है  यह बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि योग ही एक मात्र साधन है, जिसको करने से हम सभी बीमारियों से दूर रह सकते हैं और इस के लिए आवश्यक है कि हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। यह हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। आम लोगों को फिजिकल फिटनेस का संदेश देने और उन्हें योग व व्यायाम के लिए प्रेरित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि विश्व में योग दिवस पर ऐतिहासिक रथ ग्राउंड ढालपुर में  जिला प्रशासन, आयुष मंत्रालय, आयुर्वेदा विभाग, नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में  चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय समारोह के सफल आयोजन में गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ  लिविंग, विश्व जागृति मिशन, पतंजलि योग पीठ, ब्रह्म कुमारी आश्रम, एनयूएलएम, जिला युवा सेवा खेल विभाग,  रोवर एंड रेजर, शैक्षणिक संस्थाओं, रि-इमेजन, हिमालयन रोवर्स व अन्य संस्थानों विभिन्न शिक्षिण संस्थानों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, नगर पालिका पार्षदों व बड़ी संख्या में लगभग 1500 आम लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजेंद्र जोशी ने विभाग की ओर से सभी का स्वागत किया तथा योगा व आयुर्वेदा का गुणगान किया। इस अवसर पर  डा. लाल सिंह जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र  ने मुख्यातिथि व समस्त विभागों व संस्थाओं का सफल आयोजन हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास के बाद हम फिट तो इंडिया फिट को समर्पित साइकिल रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसकी अगवाई उपायुक्त कुल्लू और एसपी कुल्लू द्वारा प्रतिभागी युवाओं को फिजिकल फिटनेस के लिए  प्रोत्साहित किया। डा. लाल सिंह जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केंद्र  ने बताया कि मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त नेहरू युवा केंद्र से संबंधित युवा व महिला मंडलों द्वारा 80 स्थानों पर योगा दिवस का आयोजन किया गया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने साइकिल यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की ओर आकर्षित हो रही है, जो देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि योग व साइकिल रैली व अन्य कई गतिविधियों के द्वारा मन व शरीर को सतुंलित रखा जा सकता है।