वृद्धाश्रम में कमरा रिजर्व करवाएं

सुंदरनगर  —वृद्ध आश्रम देहरी में न्यास के  संस्थापक पंडित मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अन्य समेत आश्रम के अध्यक्ष डा. पद्म सिंह गुलेरिया भी मौजूद  रहे। बैठक में प्रस्तावित अतिरिक्त निर्माण पर संस्थापक द्वारा मौजूद न्यासियों और  सदस्यों के  साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया, जिसमें जिन-जिन न्यासियों द्वारा भवन  निर्माण के लिए पैसे जमा किए हैं। उनके रहन-सहन के नियमों के निर्धारण पर भी आम राय बनाई गई। आश्रम और दूसरे न्यासियों से भी आग्रह किया कि जो भी आश्रम में निर्माण राशि देकर अपने लिए कमरा आरक्षित करना चाहे, तुरंत आश्रम से संपर्क कर निर्धारित राशि जमा करवा सकता है, जिसके लिए आश्रम द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार निर्माण किया जाएगा। नियमों के बारे में जानकारी आश्रम के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती  है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान गिरजा गौतम, भगत राम आजाद, पद्ममा शर्मा, निर्मला शर्मा, पूर्णिमा पूरी, सुषम लता सूद, कृष्ण गोपाल सूद, कार्यालय सचिव उत्तम चंद शर्मा, उर्मिल सेन, निर्मल शर्मा, इंदिरा शर्मा, गुलशन खान, ऊषा रानी, पुष्पा, गंगा राम राजी, सुरेंद्र मिश्रा, विजय कपिल, भीम सिंह सेन, डाक्टर परसराम, डाक्टर कपिल, प्रेम लाल सैनी, सरदार गोबिंद सिंह, गुरदयाल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।