अब अमरीका भी पढ़ेगा हिमाचल की देवगाथा

By: Jul 29th, 2018 12:01 am

मंडी— देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आने वाले जनपद के देवी-देवताओं के इतिहास और उत्पत्ति एवं परंपराओं को लेकर प्रकाशित देवगाथा पुस्तक की मांग देश-प्रदेश ही नहीं, अब विदेशों में भी होने लगी है। देवगाथा के बारे में इंटरनेट पर जानकारी प्राप्त करने के बाद अमरीका में रह रहे मंडी निवासी नीरज कश्यप ने विशेष रूप से देवगाथा की प्रतियां अमरीका के लिए मंगवाई हैं। उनके छोटे भाई नगर परिषद मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष गगन कश्यप ने देवगाथा की चार प्रतियां खरीद कर अमरीका के मिसिगन स्टेट में रहने वाले अपने बड़े भाई नीरज कश्यप को देवगाथा की प्रति प्रेषित की है। गगन कश्यप ने बताया कि उनके बड़े भाई नीरज कश्यप ने देवगाथा के बारे में इंटरनेट के माध्यम से शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित एवं सर्वदेवता सेवा समिति मंडी की ओर से संकलित इस देवगाथा के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने देवगाथा की प्रतियां मंगवाई हैं। देवगाथा की चार प्रतियां अमरीका भेजी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App