एक नजर

By: Jul 29th, 2018 12:01 am

चीन में बाढ़, 86 लोगों की मौत

बीजिंग —  चीन में बाढ़ भू-स्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण कुल 86 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 2.3 करोड़ प्रभावित हुए हैं। बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के प्रवक्ता झांग जियातुआन ने बताया कि बाढ़ से 54 लाख एकड़ की कृषि भूमि प्रभावित हुई है, जबकि 30 हजार घर नष्ट हो गए हैं। कम से कम 13 लोग गायब हैं।

आर्मेनिया में पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार

येरवान — आर्मेनिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट कोचर्यन को सत्ता हड़पने के आरोप में हिरासत में लेने का आदेश दिया। श्री कोचर्यन के वकील अरम ऑर्बेलियन ने बताया कि 1998 से 2008 तक आर्मेनिया के राष्ट्रपति रहे श्री कोचर्यन सजा सुनाए जाने के समय अदालत में मौजूद थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

रूस जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन, जोहान्सबर्ग — रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन चाहते हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अतिथि बनकर रूस दौरे पर जाए और हेलसिंकी शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात की निंदा होने के बावजूद राष्ट्रपति कार्यालय ने इस सुझाव का स्वागत किया है। दक्षिण अफ्रीका आए श्री पुतिन ने कहा कि दोनों देशों में एक और शिखर सम्मेलन के लिए ‘माकूल परिस्थितियों’ की आवश्यकता है।

मैक्सिको में फायरिंग पांच की जान गई

मैक्सिको सिटी — मैक्सिको के कैनकन बीच पर पुलिस और बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App