एशियन गेम्स में रानी कप्तान

By: Jul 7th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— स्टार स्ट्राइकर रानी को इंडोनेशिया में होने वाले 18वें एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि गोलकीपर सविता को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से एशियाई खेलों की शुरुआत होनी है, जिसके लिए हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अपनी सीनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी रानी को सौंपी गई है। अनुभवी गोलकीपर सविता को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि अन्य गोलकीपर के रूप में रजनी को टीम में जगह दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App