केएलबी की 10 छात्राएं मैरिट में

By: Jul 7th, 2018 12:02 am

 पालमपुर— केएलबी कन्या महाविद्यालय पालमपुर का एमसीए प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमसीए की परीक्षा में केएलबी कालेज की 10 छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान पाया है। प्रथम सेमेस्टर की काजल ने 564 अंक लेकर मैरिट में पांचवां  तथा अंकिता ने 558 अंक लेकर आठवां स्थान पर पाया है। इसी तरह तीसरे सेमेस्टर में कशिश कपूर ने 584 अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आंचल  ने 599 अंक लेकर प्रदेश भर में तीसरा, अनिता कुमारी ने 597 लेकर चौथा, अनीशा, शिवांगी, शैलजा तथा बबिता ने 588 अंक लेकर सातवां व प्रियंका ने 584 अंक लेकर दसवें स्थान पर कब्जा जमाया है। सभी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व प्रबंधन वर्ग को दिया है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीबीएल बुटेल, सचिव राजेंद्र ठाकुर तथा निदेशक एनडी शर्मा ने सभी छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय अध्यापक वर्ग को भी जाता है।

नाम        अंक       स्थान

प्रथम सेमेस्टर

काजल    564       पांचवां

अंकिता    558        आठवां

तृतीय सेमेस्टर

कशिश    584        छठा

पांचवां सेमेस्टर

आंचल    599       तीसरा

अनिता     597       चौथा

अनीशा    588        सातवां

शिवांगी    588        सातवां

शैलजा     588        सातवां

बबीता     588        सातवां

प्रियंका    584        दसवां


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App