खाना भी बनता है इस बीमारी का सबब

जिस तरह कुछ लोगों को बिलकुल भूख नहीं लगती है, ठीक वैसे ही कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें हमेशा कुछ न कुछ खाने की आदत होती है। दरअसल यह एक बीमारी होती है। इसी के कारण ही कुछ लोग हमेशा कुछ न कुछ खाने के आदी होते हैं। यह कोई आदत नहीं , यह एक बीमारी है। इस बीमारी को ईटिंग डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है…

ज्यादा खाना

इस बीमारी से ग्रसित लोगों को दिन में कई बार भूख लगती है। उनका हमेशा कुछ न कुछ खाने का मन भी होता है। इस रोग के शिकार रोगियों का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। क्योंकि रोगी को अपने खाने पर नियंत्रण नहीं होता और वह बेहद कम समय में बहुत ज्यादा खा लेते हैं।

हृदय रोग

अगर आपका मोटापा ज्यादा है तो आपको कई खतरनाक बीमारियों के होने की आंशका रहती है। पेट के आसपास ज्यादा मोटापा होने के कारण हृदय को फेफडों और शरीर के बाकी हिस्सों में रक्त को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्त शर्करा होने की ज्यादा संभावना होती है। इन सभी चीजों के ज्यादा होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

टाइप 2 डायबिटीज

इन सभी बीमारियों के अलावा ज्यादा मोटापा होने के कारण आपको टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। खाने में कोई नियंत्रण न होने के कारण आप मीठा भी खाने लगते हैं, जिस वजह से आपको टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। और जितना हो सके फास्टफूड को खाना नजरअंदाज करें। सबसे ज्यादा बीमारियों का घर है फास्टफूड। छोटे होते ही बच्चों को फास्टफूड खाने की लत लग गई जो छोटी उम्र में ही बीमारियां पाल रहे हैं, इसलिए बच्चों से भी अनुरोध है कि फास्टफूड खाना नजरअंदाज कीजिए। पहले लोग खाते तो काम करके उस एनर्जी को वर्न करते थे, लेकिन समय के साथ-साथ अब लोग खाना ज्यादा और काम कम करते हैं और जॉब करते हैं, तो बैठे ही रहना जो आए दिन हरेक बीमारी को जन्म दे रहा है। इसलिए अपने शरीर का इस्तेमाल कीजिए, तभी बीमारियां कम होंगी।