गुरेट में महिला ने पीटा मासूम

भरवाईं —गांव गुरेट में एक महिला द्वारा छह साल के बच्चे की छड़ी द्वारा   पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला रिश्ते में बच्चे की ताई लगती है। घटना रात आठ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने पड़ोसी महिला की शिकायत पर बच्चे के साथ पिटाई करने वाली महिला  के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव गुरेट में रात के समय जब एक महिला अपनी रसोई में खाना बना रही थी तो उसको पड़ोस में मे घर से बच्चे के जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी। जब ये महिला बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के घर में गई तो इसने देखा कि छह साल का बच्चे को उसकी ताई छड़ी से उसको बुरी तरह से पीट रही थी। जब महिला ने बच्चे की ताई को बच्चे की पिटाई करने से रोका तो बच्चे की ताई बच्चे को छुड़ाने आई महिला के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने लग पड़ी। इस पर उसने ने इस बारे पुलिस को सूचना दीं। मामले की शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि छह साल के बच्चे के मां-बाप काफी साधारण है। उधर, पुलिस ने छह साल के बच्चे की गांव गुरेट के खिलाफ धारा451, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।