छत्तीसगढ़ – पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव का निधन, सरगुजा में होगा अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार के पहले वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव का निधन हो गया है. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कोरिया राजपरिवार के राजा और कोरिया कुमार के नाम से भी जाने जाते थे. डॉ.  रामचन्द्र सिंहदेव ने गुरुवार व शुक्रवार की दरमियानी रात करी डेढ़ बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. सुबह करीब 11 बजे रामचन्द्र सिंहदेव का पार्थीव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन रायपुर में रखा जाएगा. प्रदेश के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर शोक जताया है. सीएम ने कहा कि हमने एक कुशल प्रशासक खो दिया.