‘दिव्य हिमाचल’ की पहल सराहनीय

दियोटसिद्ध मंदिर मंहत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी जी महराज ने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ की यह पहल सराहनीय है। वर्तमान में पर्यावरण स्वच्छता एक बड़ी चुनौती है। सभी के सहयोग से ही पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। इसके लिए हरेक व्यक्ति को अपना दायित्व समझना होगा। सबसे अच्छी बात है कि जिला प्रशासन व अन्य संस्थाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन को भी प्रयास तेज करने चाहिए।