प्रदेश के पांच पंचायत प्रधानों को कर्मश्री अवार्ड

By: Jul 29th, 2018 12:01 am

चुवाड़ी— क्षेत्र के तहत कुड्डी पंचायत प्रधान निर्मल सिंह को कर्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के सौजन्य से यह अवार्ड पांच सितंबर के दिन उन्हें दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए देश भर से 53 चुनिंदा प्रधानों को चुना गया है। इनमें हिमाचल से पांच प्रधान शामिल हैं। कुल्लू से सराज पंचायत प्रधान संजय ठाकुर, ऊना से भौरा पंचायत प्रधान ज्ञान चंद, लाहुल-स्पीति से तिंदी पंचायत प्रधान संदीप, सिरमौर से पनोग के अनिल और चंबा से कुड्डी के निर्मल सिंह शामिल हैं। यह सम्मान इंडो-नेपाल समरसता मंच के संयुक्त तत्त्वावधान में पांच सितंबर को दिए जाएंगे। बहरहाल पहाड़ी प्रदेश से पांच प्रधानों का इस अवार्ड के लिए चयनित होना गर्व की बात है।

निर्मल के प्रयास बेहतर

कुड्डी पंचायत प्रधान निर्मल सिंह के प्रयासों से कुड्डी से सियूल मार्ग के लिए डेढ़ सौ ग्रामीणों ने श्रमदान कर रास्ता बना दिया था। इसमें 65 ग्रामीणों ने तो जमीन दान की थी। इस कार्य में निर्मल का योगदान कौन भूल सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App