प्रोड्यूसर ने कहा ‘अनप्रोफेशनल’

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पर निक जोनस से सगाई कर ली है और अब वह अक्तूबर में उनके साथ शादी रचाने वाली हैं। इस तरह प्रोजेक्ट को बीच में छोड़ने से भारत के प्रोड्यूसर निखिल निमित काफी नाराज हैं। उन्होंने प्रियंका को अनप्रफेशनल तक कह दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल ने बताया कि प्रियंका ने उनसे कहा कि वह अपनी सगाई की वजह से प्रोजेक्ट को छोड़ रही हैं। यह सब अचनाक हुआ। इसलिए उन्हें लगता है कि प्रियंका की यह हरकत थोड़ा अनप्रफेशनल है। वहीं, खबर है कि भारत के मेकर्स अब जैकलिन या कटरीना में से किसी एक प्रियंका की जगह लेने का विचार कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बारे में जानकारी दी और कहा कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए प्रियंका और निक की शादी का हिंट भी दिया और उनको आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। हालांकि कहा जा रहा है कि प्रियंका ने भारत छोड़ने के बाद फरहान अख्तर की फिल्म दि स्काइ इज पिंक साइन कर ली है।