बहुओं की वीडियो बनाते पकड़ा सुसर

सोलन- सदर पुलिस सोलन के तहत एक महिला ने ससुर पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड छह में रहने वाली दो महिलाओं ने ससुर पर बाथरूम की टंकी में कैमरा लगाकर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनकी देवरानी को ससुर पर करीब एक सप्ताह पूर्व शक हुआ। उसने पाया कि टंकी में छोटा सा छेद है। यह बात उन्होंने अपनी जेठानी को बताई। दोनों बहूओं ने मिलकर ससुर को वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ने की प्लानिंग की। इस दौरान जेठानी ने नहाने का एक ड्रामा रचा। इसके बाद जब ससुर ने अपना मोबाइल फोन वीडियो बनाने के लिए उस छोटे से छेद के पास रखा तो उन्होंने मोबाइल ले लिया और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस के हवाले किया। मामले की पुष्टि एएसपी एवं मीडिया प्रभारी डा. शिव कुमार शर्मा ने की है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।