‘भारत’ में काम नहीं करेंगी प्रियंका

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब आने वाली फिल्म भारत में काम नहीं करेंगी। बालीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था। प्रियंका काफी समय के बाद भारत से बालीवुड में कमबैक करने जा रही थी लेकिन प्रियंका ने भारत छोड़ दी है। इस बात की पुष्टि अली अब्बास जफर ने की है। अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा कि हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है।  प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं।