भास्कर के समूह संपादक याग्निक का निधन

By: Jul 14th, 2018 12:01 am

इंदौर — दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक नहीं रहे। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे इंदौर स्थित दफ्तर में काम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उन्हें बांबे हॉस्पिटल ले जाया गया। करीब साढ़े तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। डाक्टरों के मुताबिक इलाज के दौरान ही उन्हें दिल का दूसरा दौरा पड़ा। रात करीब दो बजे डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App