युवक से छूट कर जाहू चौकी पहुंची मासूम

भोरंज  – उपमंडल के तहत एक लड़की के कमरे में घुसकर युवक ने अश्लील हरकतें की हैं। लड़की को खाना देने के बहाने रात को युवक उसके कमरे में पहुंच गया। बाद में कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। नाबालिग ने शौच जाने का बहाना बनाकर कमरे की कुंडी खोली और भागती हुई जाहू पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस कर्मचारियों को लड़के की हरकतों की कहनी बताई। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि अरोपी एक निजी कंपनी में कार्य करता है। वह जाहू में किराए के कमरे में रह रहता था। बताया जा रहा है कि लड़का उस समय नशे में था। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर बिलासपुर केयुवक अरविंद निवासी गांव सलौह के खिलाफ  पुलिस अधिनियम 354 ए, 509 व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है।